Breaking News

कासगंज में पुलिस का होटल पर छापा, नाबालिग के मिलने से मचा हड़कंप — 10 कमरे सील।

कासगंज में पुलिस का होटल पर छापा, नाबालिग के मिलने से मचा हड़कंप — 10 कमरे सील।

रिपोर्ट – जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित प्रेम जी पैलेस होटल में पुलिस ने अचानक छापा मारा। होटल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल के एक कमरे में एक नाबालिग लड़का और एक लड़की मिले, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही सीओ पटियाली संदीप वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और होटल की पूरी तलाशी ली। जांच के दौरान होटल संचालक पुलिस को न तो रजिस्ट्रेशन दस्तावेज़ दिखा सका और न ही एंट्री रजिस्टर प्रस्तुत कर पाया।

पुलिस ने होटल के संचालन को अवैध मानते हुए मौके पर 10 कमरों को सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि होटल बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों का पालन किए संचालित किया जा रहा था।

सीओ पटियाली संदीप वर्मा ने बताया कि – “होटल में बिना पंजीकरण और गलत तरीके से लोगों को ठहराया जा रहा था। जांच के बाद संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।”

फिलहाल पुलिस ने होटल संचालक से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!