Breaking News

सांसद आदित्य यादव तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे बदायूं लोकसभा क्षेत्र में।

सांसद आदित्य यादव तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे बदायूं लोकसभा क्षेत्र में।

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र से सांसद आदित्य यादव 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2025 तक अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सरकारी बैठकों में शामिल होंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से मुलाकात करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर 2025 को दोपहर 12 बजे सांसद आदित्य यादव बहजोई (जनपद सम्भल) स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु आयोजित “दिशा समिति” (जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति) की बैठक में भाग लेंगे।

इसके बाद वे गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न राजनीतिक व निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम यारा फर्टिलाइज़र, बबराला (जनपद सम्भल) में करेंगे।

15 अक्टूबर 2025 को सुबह 9 बजे से सांसद आदित्य यादव लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, बबराला (सम्भल) में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम जनता से भेंट करेंगे और उनकी समस्याएँ सुनेंगे। इसके पश्चात वे बदायूं लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम अपने निज निवास डीएम रोड, सिविल लाइंस, बदायूं में करेंगे।

16 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे से सांसद अपने निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता से मुलाकात करेंगे तथा जनसमस्याओं को सुनेंगे। इसके बाद वे बदायूं संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!