Breaking News

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हुआ मैजिक शो, बच्चों ने लिया रोमांचक अनुभव।

ब्लूमिंगडेल स्कूल में हुआ मैजिक शो, बच्चों ने लिया रोमांचक अनुभव।

बदायूं। ब्लूमिंगडेल स्कूल परिसर में कक्षा प्री-पीजी से कक्षा 5 तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक रोचक ‘मैजिक शो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विख्यात जादूगर सम्राट अजूबा ने अपनी जादूगरी के मनमोहक करतबों से बच्चों को आश्चर्यचकित कर दिया।

जादूगर ने विभिन्न प्रकार के कारनामे प्रस्तुत किए — जैसे वस्तुओं को अदृश्य करना, उनका स्थान बदल देना, और चमत्कारिक भ्रम उत्पन्न करना। बच्चों ने तालियों की गड़गड़ाहट और उत्साहपूर्ण हंसी से पूरे परिसर को गूंजा दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरेत्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल मनोरंजन के लिए होते हैं बल्कि एकाग्रता, ध्यान और रुचि बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में सफलता के लिए मन की एकाग्रता सबसे जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने जादूगर सम्राट अजूबा को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने कहा कि विद्यार्थियों में यदि समर्पण, दृढ़ निश्चय और लक्ष्य के प्रति निष्ठा रहे, तो वे जीवन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरेत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान और श्वेता मेहंदीरेत्ता, उपप्रधानाचार्य परशुराम मिश्रा, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!