Breaking News

कासगंज में दिनदहाड़े बैंक के अंदर टप्पेबाजी, मुनीम से 3.86 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हुए बदमाश।

कासगंज में दिनदहाड़े बैंक के अंदर टप्पेबाजी, मुनीम से 3.86 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हुए बदमाश।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। कासगंज जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिनदहाड़े बैंक के भीतर टप्पेबाजों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। सहावर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित केनरा बैंक में पेट्रोल पंप का कैश जमा कराने पहुंचे मुनीम विपिन कुमार से 3 लाख 86 हजार रुपये की नकदी टप्पेबाज लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद बैंक परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने टप्पेबाजों की तलाश में कई टीमों को लगा दिया है।

बताया जा रहा है कि मुनीम बैंक के अंदर कैश जमा करने के लिए लाइन में खड़ा था, तभी शातिर बदमाशों ने भीड़ का फायदा उठाते हुए नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जल्द ही इस वारदात का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

यह घटना बैंक सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा करती है, क्योंकि बैंक के भीतर इतनी बड़ी रकम की चोरी होना सुरक्षा में गंभीर चूक को दर्शाता है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!