Breaking News

बलरामपुर में हड़कंप! पचपेड़वा नगर पंचायत के 11 सभासदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप

बलरामपुर में हड़कंप! पचपेड़वा नगर पंचायत के 11 सभासदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के पचपेड़वा नगर पंचायत से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नगर पंचायत के 16 में से 11 सभासदों ने एक साथ सामूहिक इस्तीफा दे दिया, जिससे स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है।

सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर भ्रष्टाचार और मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।

सभासदों का सामूहिक इस्तीफा मिलने के बाद अपर जिलाधिकारी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

सूत्रों के अनुसार, सभासदों ने जिला प्रशासन को लिखित रूप में बताया है कि वे लगातार अनियमितताओं को लेकर आवाज उठा रहे थे, लेकिन उनकी बातों को अनसुना किया गया। आखिरकार मजबूर होकर उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला लिया।

नगर पंचायत पचपेड़वा में कुल 16 सभासद हैं, जिनमें से 11 के इस्तीफे के बाद पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!