Breaking News

हर क्षेत्र में महिलाओं को रहना चाहिए जागरूक – सीओ, मिशन शक्ति के तहत खेलकूद से बालिकाओं को दी शिक्षा।

हर क्षेत्र में महिलाओं को रहना चाहिए जागरूक – सीओ, मिशन शक्ति के तहत खेलकूद से बालिकाओं को दी शिक्षा।

रिपोर्ट – जयशंकर मिश्रा

चहनियां, चन्दौली। बलुआ स्थित बाल्मीकि इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर मंगलवार की शाम को मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को जागरूक करने के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बलुआ पुलिस और मिशन शक्ति टीम के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ आयोजित की गई, जिसमें बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली बालिकाओं को मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी सकलडीहा, स्नेहा तिवारी और बलुआ एसओ अतुल कुमार ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम:

100 मीटर दौड़: नगमा खातून (प्रथम), खुशी सिंह (द्वितीय), मरजीना (तृतीय)

200 मीटर दौड़: प्रियंका निषाद (प्रथम), चंचल साहनी (द्वितीय), प्रियंका कन्नौजिया (तृतीय)

400 मीटर दौड़: मनीषा यादव (प्रथम), उजैसा (द्वितीय), रिमझिम (तृतीय)

मुख्य अतिथि स्नेहा तिवारी ने कहा कि खेलकूद में यह मायने नहीं रखता कि कौन जीता या हारा। हर बालिका ने अपनी प्रतिभा और साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि जैसे खेल में बालिकाओं ने हिम्मत दिखाई, वैसे ही मिशन शक्ति अभियान में भी समाज में फैली कुुरूतियों और असुरक्षा के खिलाफ साहस दिखाना चाहिए।

बलुआ थानाध्यक्ष ने भी कहा कि जैसे खेल में बच्चों ने साहस दिखाया, वैसे ही मिशन शक्ति में भी डर को हराकर अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। उन्होंने बताया कि पुलिस समाज में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक जमिलुद्दीन खान, बिनोद कुमार सिंह, राम बिहारी सिंह, का. विजय नाथ यादव, म.का. कौशिल्या देवी, चिंता देवी, खुशबू रानी, शालिनी चौधरी और बैडमिंटन कोच डॉ. अजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल खेल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना था, बल्कि महिला सशक्तिकरण और समाज में जागरूकता फैलाना भी था। सभी बालिकाओं ने मिशन शक्ति अभियान की टी-शर्ट पहनकर दौड़ में भाग लेकर संदेश दिया कि समाज में लड़कियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण सर्वोपरि है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!