Breaking News

बेटों और बेटियों में कोई भेदभाव न करें तभी महिला सशक्तिकरण संभव – सुशील सिंह।

बेटों और बेटियों में कोई भेदभाव न करें तभी महिला सशक्तिकरण संभव – सुशील सिंह।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

सैयदराजा, चन्दौली। आदर्श नगर पंचायत, वार्ड नं० चार, दीनदयाल नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने उपस्थित लोगों के साथ केक काटकर कन्या जन्मोत्सव मनाया और बेटियों के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में नारी सुरक्षा मिशन शक्ति-5 के तहत उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समाज में बेटियों की भूमिका और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की।

विधायक सुशील सिंह ने कहा कि बेटियों और बेटों के बीच कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, लिंगानुपात और बालिका शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज में बेटियों को समान अवसर देने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री और उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहे हैं, जैसे कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, जिससे समाज के सभी वर्गों को इसका लाभ मिल सके।

इस अवसर पर चिकित्साधिकारी वाई के राय ने भी कहा कि बेटियों को कभी बोझ न समझें और उन्हें जन्म लेने का पूरा अधिकार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रूण हत्या कराना कानूनन अपराध है और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाती है।

कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ‘बाढू’, केन्द्र प्रशासक ओएससी दीक्षा अग्रहरी, संरक्षक अधिकारी किशन वर्मा, रमेश राय सहित अन्य अधिकारी और समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को समझाना और उनके सशक्तिकरण के लिए लोगों में जागरूकता फैलाना था।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!