Breaking News

सराय गांव में जलजमाव से परेशान ग्रामीण, निजी खर्च से बिछाए ईंट के टुकड़े।

सराय गांव में जलजमाव से परेशान ग्रामीण, निजी खर्च से बिछाए ईंट के टुकड़े।

रिपोर्ट – रामकृपाल सिंह

चहनियां, चन्दौली। चहनियां वाया बलुआ मुख्य मार्ग से जुड़े सराय गांव में रिहायशी इलाके के लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं। गाँव में सौ मीटर की दूरी पर पानी भर जाने के कारण ग्रामीण आने-जाने में भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं।

स्थानीय निवासी बताते हैं कि विगत कई दिनों से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने निजी खर्च से मार्ग पर ईंट और भस्सी के टुकड़े बिछाकर अपनी सुविधा के लिए अस्थायी समाधान किया, लेकिन समस्या अभी भी पूरी तरह से हल नहीं हुई है।

सराय गांव के हद में सोनहुला सीमा से सटे क्षेत्र में दर्जन भर से अधिक लोग मकान बनाकर निवास कर रहे हैं। इस मार्ग पर बच्चों का हॉस्पिटल भी स्थित है, जहाँ रोज़ाना मरीज आते-जाते हैं। इसके अलावा सरकारी डॉक्टर, व्यापारी और कर्मचारी भी यहाँ निवास करते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग बनाने के लिए उन्होंने प्रधान को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रधान ने मनरेगा के तहत कच्चे कार्य के लिए प्रस्ताव भेजा था, लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से इस मार्ग को पक्का कर स्थायी समाधान देने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यह मार्ग न केवल निवासियों के लिए, बल्कि आसपास के हॉस्पिटल और व्यवसायिक गतिविधियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …