Breaking News

कभी भी गिर सकता है तीन मंजिला मकान, आसपास के घरों पर भी मंडरा रहा खतरा।

कभी भी गिर सकता है तीन मंजिला मकान, आसपास के घरों पर भी मंडरा रहा खतरा।

संवाददाता – जयशंकर मिश्रा

चहनिया, (चंदौली)। खण्डवारी रानेपुर गांव में सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यहां रहने वाले कलीम अंसारी का तीन मंजिला मकान अचानक झुक गया और गिरने की कगार पर पहुंच गया। मकान में मौजूद परिजन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

सूचना मिलते ही प्रधानपति सतीश गुप्ता मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से लकड़ी की बल्लियों का सहारा देकर मकान को अस्थायी रूप से संभाला गया। तत्पश्चात उन्होंने घटना की जानकारी उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर को दी। उनके निर्देश पर लेखपाल सुभाष बिंद ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट तैयार कर भेजी।

ग्रामीणों के अनुसार, पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने और लगातार बारिश के कारण मकानों की नींव कमजोर हो गई है। यही वजह है कि कलीम अंसारी का मकान लटक गया, जबकि पास के जुमराती अंसारी और अलीम अंसारी के मकान पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यदि अलीम अंसारी का मकान गिरता है, तो आसपास के कई घर भी मलबे की चपेट में आ सकते हैं।

प्रधानपति सतीश गुप्ता ने बताया कि गांव सभा खण्डवारी का अधिकांश हिस्सा चहनिया कस्बे में आता है। यहां जलनिकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बारिश का पानी घरों की नींव तक पहुंच रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था जल्द की जाए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!