Breaking News

उर्दू विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एम.ए. में लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने किया नाम रोशन।

उर्दू विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर एम.ए. में लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने किया नाम रोशन।

घूरेलाल कन्नौजिया, ब्यूरो चीफ 

चहनिया, चंदौली। कड़ी मेहनत और लगन से प्राप्त की गई सफलता न केवल व्यक्ति का बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाती है। ऐसा ही उदाहरण प्रस्तुत किया है चहनिया क्षेत्र स्थित लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने, जिन्होंने एम.ए. उर्दू विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय और जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में इस महाविद्यालय की छात्रा समीना शाहीन ने 85.69 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान (गोल्ड मेडलिस्ट) हासिल किया है। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉप-10 सूची में क्रमांक 01 से 07 तक के स्थान लोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राप्त किए हैं।

इनमें

आइसा इरमिन (83.32%),

इकरा बानो (82.40%),

मो. मुजतदारजा (79.61%),

मो. इजतनारजा (78.57%),

मो. मोगिस (77.04%) तथा

मोरिया इश्तियाक (75.72%)

ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए हैं।

इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक धनंजय सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह उपलब्धि न केवल हमारे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत है। हमारे शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्राओं की मेहनत ने यह परिणाम संभव किया है।”

उन्होंने बताया कि भविष्य में उर्दू सहित अन्य विषयों के लिए अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएं और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

महाविद्यालय परिवार ने गोल्ड मेडलिस्ट समीना शाहीन सहित सभी टॉपर छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही घोषणा की कि आगामी 11 जनवरी को आयोजित होने वाले पुण्य कीर्ति दिवस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ प्राध्यापकों और विश्वविद्यालय की टॉप-10 सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!