Breaking News

फर्रुखाबाद में प्रशासन सतर्क, जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

फर्रुखाबाद में प्रशासन सतर्क, जुमे की नमाज़ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। बरेली में हुई हिंसा के बाद फर्रुखाबाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया। जुमे की नमाज़ को देखते हुए यहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस-प्रशासन ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया।

कोतवाली सदर क्षेत्र में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला। यह फ्लैग मार्च रकाबगंज तिराहा मस्जिद, जान अली, भीमपुरा की पुलिया, चांदनी मस्जिद, आवामिया मस्जिद, शीश महल मस्जिद और बीबीगंज चौकी के पास स्थित मस्जिदों के आसपास किया गया।

इस दौरान डीएम और एसपी ने महल मस्जिद के सेक्रेटरी हाजी सफीर मुल्ला से नमाज़ के संबंध में बातचीत भी की। वहीं, शहर कोतवाली प्रभारी राजीव पांडेय ने कोयले वाली मस्जिद, अंगूरी मस्जिद, मोती मस्जिद और जामा मस्जिद सहित अन्य संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया।

प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच शहर में जुमे की नमाज़ पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के कारण पूरे जनपद में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी रही।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!