Breaking News

शाहजहांपुर में 21 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, समाजसेवी विनय अग्रवाल ने पिताजी की जयंती पर कराया आयोजन।

शाहजहांपुर में 21 कन्याओं का हुआ सामूहिक विवाह, समाजसेवी विनय अग्रवाल ने पिताजी की जयंती पर कराया आयोजन।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी और परी नमकीन के स्वामी विनय अग्रवाल ने अपने स्वर्गीय पिताजी अशोक कुमार अग्रवाल की जयंती के अवसर पर 21 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया।

यह भव्य आयोजन शहर के वृंदावन गार्डन अजीजगंज में हुआ, जहां विवाह की सभी रस्में परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न कराई गईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक हस्तियों, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने भाग लिया। नवविवाहित जोड़ों के परिजनों समेत आए आम मेहमानों के लिए भव्य भोज की भी व्यवस्था की गई थी।

विनय अग्रवाल ने बताया कि उनके पिताजी को बेटियों से विशेष लगाव था। चूंकि उनके परिवार में कोई बहन नहीं थी, इसलिए जब भी उनके पिताजी किसी जरूरतमंद कन्या को देखते, तो उसकी शादी में सहयोग करना उनका नियम बन गया था। पिताजी की उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाने के लिए यह पहल की गई। पिछले वर्ष 11 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़ाकर 21 कर दी गई है।

उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि हर वर्ष इस आयोजन का दायरा और बढ़े, ताकि अधिक से अधिक बेटियों की शादी सम्मानपूर्वक हो सके। यह केवल सामाजिक कर्तव्य नहीं बल्कि मेरे पिताजी की आत्मा की सच्ची श्रद्धांजलि है।”

कार्यक्रम में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ-साथ दो मुस्लिम युवतियों का निकाह भी कराया गया। अग्रवाल ने कहा कि उनके पिता हमेशा कहा करते थे कि “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब आपस में भाई हैं।” इसी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए यह पहल की गई है।

नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए आए मेहमानों ने उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विनय अग्रवाल ने अंत में ईश्वर से प्रार्थना की कि जब तक प्राण रहें, तब तक यह सामाजिक परंपरा निरंतर चलती रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!