Breaking News

कासगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘रन फॉर इम्पॉवरमेंट’ दौड़ का आयोजन।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना, महिलाओं और छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान के तहत फेज-5 का आयोजन किया गया। इस क्रम में ‘रन फॉर इम्पॉवरमेंट’ दौड़ का आयोजन जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की मौजूदगी में किया गया।

दौड़ का शुभारंभ कासगंज शहर के राजकोल्ड चौराहा से हुआ और यह रिजर्व पुलिस लाइन के गेट तक आयोजित किया गया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौड़ में महिला पुलिसकर्मी, विभिन्न स्कूलों की छात्राएं और स्थानीय महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाना बताया गया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …