Breaking News

बलरामपुर: पति-पत्नी ने सास के गहनों की चोरी का नाटक किया, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा।

बलरामपुर: पति-पत्नी ने सास के गहनों की चोरी का नाटक किया, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर में थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपनी ही सास के गहनों को हड़पने की योजना बनाई और दिनदहाड़े लूट की घटना का नाटक रचा।

10 सितंबर 2025 को रामराज गौतम, पुत्र अम्रिका, निवासी ग्राम चैपुरवा, शिवानगर, थाना महाराजगंज तराई ने थाने में शिकायत दी कि उनके घर पर लगभग 4:30 बजे तीन अज्ञात बदमाश घुस आए और उसकी पत्नी रीमा देवी को चाकू दिखाकर पायल, बिछुवा, कान का टप और 41,800 रुपये लेकर फरार हो गए। इस सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

थाना प्रभारी और उनकी टीम ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही कॉल डिटेल रिकॉर्ड और ऑडियो क्लिप का विश्लेषण किया। गवाहों से पूछताछ में कई विरोधाभास सामने आए। जब पुलिस ने वादी रामराज और उसकी पत्नी रीमा से अलग-अलग सख्ती से पूछताछ की, तो उनके बयान उलझने लगे।

इसके बाद दोनों से संयुक्त पूछताछ में सच बाहर आया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने बताया कि पूछताछ में रीमा देवी ने कबूला कि उसकी सास के सोने-चांदी के गहने उसके कमरे में रखे थे। लालच में उसने इन्हें हड़पने की योजना बनाई और चोरी का नाटक किया। उसने खुद ही गहनों को छिपा रखा था। पुलिस ने रीमा की निशानदेही पर एक जोड़ी पायल और चार अदद बिछुवा बरामद किए।

रामराज ने पूछताछ में बताया कि वह भोला ब्रदर्स का ट्रक चलाता है। 10 सितंबर को तुलसीपुर में गिट्टी उतारने के बाद उसे मालिक को देने के लिए 41,800 रुपये मिले थे। घटना के बाद कुछ लोगों ने उसे सलाह दी कि इस रकम को भी चोरी में दिखा दो, तो फायदा होगा। इस लालच में उसने अपनी पत्नी के साथ मिलकर झूठा मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने जब ट्रक मालिक से पूछताछ की, तो पूरी सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों के पास से जोड़ी पायल और चार बिछुवा बरामद किए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों से समाज में यह संदेश जाता है कि अपराध चाहे घर के अंदर से ही क्यों न हो, पुलिस की जांच से बचना नामुमकिन है।

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने लोगों से अपील की है कि जिले में फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान न दें और मामले की जांच में सहयोग करें।

Byte- विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!