Breaking News

बलरामपुर: यूट्यूब चैनल हैक कर 8 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

बलरामपुर: यूट्यूब चैनल हैक कर 8 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर पुलिस ने साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन आरोपियों ने एक यूट्यूब चैनल हैक कर उसके मालिक से 8 लाख रुपये की फिरौती मांग थी।

जानकारी के अनुसार, चिरैया भीखपुर निवासी विनय कुमार ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी थी कि उनका यूट्यूब चैनल Factuvinay, जिसमें करीब 33 से 36 लाख सब्सक्राइबर हैं, हैक कर लिया गया है। आरोपियों ने मोबाइल पर कॉल करके 8 लाख रुपये की मांग की और पहले ही 1 लाख 60 हजार 500 रुपये ऐंठ लिए थे।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर विशेष टीम ने वादी के साथ मिलकर कटिहार रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों आरोपियों की पहचान शाहिल रजा और शब्बीर रजा, निवासी पूर्णिया, बिहार के रूप में हुई। इनके कब्जे से एक एंड्रॉइड फोन और एक आईफोन 13 बरामद किया गया। आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड लेकर बलरामपुर लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने चैनल हैक कर फिरौती मांगी और धमकी दी थी कि पैसा न देने पर चैनल बेच देंगे और जान से मार देंगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर एक्सटॉर्शन समेत आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Byte – विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …