Breaking News

चंदौली: 87 वर्षीय वृद्ध महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला, क्षेत्र में मची सनसनी।

चंदौली: 87 वर्षीय वृद्ध महिला का शव साड़ी के फंदे से लटकता मिला, क्षेत्र में मची सनसनी।

मनीष कुमार मौर्य, संवाददाता 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव की 87 वर्षीय वृद्धा सावित्री देवी का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

जानकारी के अनुसार, मृतका की बहू मनोरमा सिंह जब सुबह उठीं तो उन्होंने सास सावित्री देवी को कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता देखा। यह दृश्य देख वे घबराकर शोर मचाने लगीं और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर ग्रामीण भी घर पर पहुंच गए और पुलिस के साथ मिलकर शव को नीचे उतारा गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गांव के लोगों ने बताया कि सावित्री देवी का परिवार कई वर्षों से इसी मकान में रह रहा था। उनकी बहू मनोरमा सिंह अपनी तीन पुत्रियों के साथ घर पर रहती हैं, जबकि उनका पुत्र महाराष्ट्र में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। परिवार में कुल पांच पुत्रियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है।

इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग इस वृद्ध महिला की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!