Breaking News

चंदौली: नहर में उतराता मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, क्षेत्र में मची सनसनी।

चंदौली: नहर में उतराता मिला 70 वर्षीय वृद्ध का शव, क्षेत्र में मची सनसनी।

राजन सिंह, संवाददाता 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कांटा पुल के समीप लेफ्ट कर्मनाशा नहर में एक वृद्ध का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान परासी खुर्द गांव निवासी 70 वर्षीय भगवान दास के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों ने बताया कि भगवान दास दो दिन पूर्व घर से बिना बताए निकल गए थे। ऐसा उनका अक्सर होता था कि वे अचानक घर से चले जाते और एक-दो दिन बाद वापस आ जाते थे। इसी वजह से परिजनों ने उनकी गुमशुदगी थाने में दर्ज नहीं कराई थी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि संभवतः उनका पैर फिसलने के कारण वे नहर में गिर गए, जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई होगी। पुलिस ने प्राथमिक जांच में बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है। ग्रामीण बड़ी संख्या में मृतक के घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!