Breaking News

शिवमहेश दुबे बनाए गए ललितपुर उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के पर्यवेक्षक।

शिवमहेश दुबे बनाए गए ललितपुर उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के पर्यवेक्षक।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। भारतीय जनता पार्टी ने ललितपुर नगर पालिका परिषद उपचुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए महेवा, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के क्षेत्रीय संयोजक शिव महेश दुबे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे और क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता को इस उपचुनाव हेतु पर्यवेक्षक नामित किया है। दोनों पदाधिकारी पूर्व में भी वर्ष 2024 में बांदा नगर पालिका परिषद उपचुनाव और अतर्रा के सभासद चुनाव में प्रत्याशी चयन की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, जहां पार्टी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी।

शिव महेश दुबे वर्तमान में फर्रुखाबाद जिले में संगठन प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वे इटावा जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी पत्नी मंजुला दुबे वर्ष 2001 से 2006 तक जिले के सबसे बड़े ब्लॉक महेवा की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं।

पर्यवेक्षक बनाए जाने पर भाजपा नेता कृपा नारायण तिवारी, तरुण तिवारी, मंडल अध्यक्ष उदय नारायण कुशवाहा, मीनाक्षी चौहान, अमित तिवारी, गोलू प्रधान, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अरविंद ऋषिश्वर, रविंद्र दुबे सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!