Breaking News

महेवा में 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगी ऐतिहासिक रामलीला और मेला।

महेवा में 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक होगी ऐतिहासिक रामलीला और मेला।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा कस्बे में इस वर्ष भी सैकड़ों साल पुरानी रामलीला और विशाल मेला का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार 22 सितंबर से 6 अक्टूबर तक श्रीरामजानकी मंदिर प्रांगण में रामलीला मंचन के साथ चार दिवसीय मेला आयोजित होगा।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार शुक्ला ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन शंकर बारात के आयोजन के साथ रामलीला की शुरुआत होगी। वहीं 6 अक्टूबर को रावण वध कार्यक्रम के साथ रामलीला का समापन किया जाएगा।

मंदिर व्यवस्थापक विजय कुमार तिवारी ने कहा कि मेले और रामलीला के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा और शांति व्यवस्था की अनुमति उच्चाधिकारियों से मांगी गई है। उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से अपील की कि परंपरा को आगे बढ़ाने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

बताया जाता है कि महेवा मंदिर की यह रामलीला और मेला लगभग 110 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहा है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होते हैं।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …