Breaking News

सहसवान में सोमवार 15 सितंबर को लगेगा विद्युत शिविर, बिल और मीटर संबंधी शिकायतों का होगा निस्तारण।

सहसवान में सोमवार 15 सितंबर को लगेगा विद्युत शिविर, बिल और मीटर संबंधी शिकायतों का होगा निस्तारण।

सहसवान (बदायूं)। विद्युत उपखंड कार्यालय सहसवान में कल सोमवार, 15 सितंबर को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बिजली उपभोक्ताओं की बिल और मीटर संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

उपखंड अधिकारी विपिन गुप्ता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल में त्रुटि है या अधिक बिल आने की शिकायत है, वे शिविर में पहुंचकर सुधार करा सकते हैं। इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के मीटर खराब हैं, वे भी अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकेंगे।

शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपखंड कार्यालय परिसर में आयोजित होगा। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण करेंगे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!