Breaking News

शाहजहांपुर: करोड़ों की लागत से बन रहा स्पोर्ट्स स्टेडियम, प्रमुख सचिव ने डीएम संग किया निरीक्षण।

शाहजहांपुर: करोड़ों की लागत से बन रहा स्पोर्ट्स स्टेडियम, प्रमुख सचिव ने डीएम संग किया निरीक्षण।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (खेल) मनीष चौहान और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने निर्माणाधीन स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण किया। यह स्टेडियम 39 करोड़ 44 लाख 48 हजार रुपये की लागत से तैयार हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति देखी और सभी कार्यों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

स्टेडियम में मुख्य रूप से निम्न निर्माण कार्य हो रहे हैं –

  • एथलेटिक्स सिंथेटिक ट्रैक
  • तरणताल (स्विमिंग पूल)
  • इंडोर कबड्डी हाल
  • वॉलीबॉल कोर्ट
  • हॉकी एस्ट्रो टर्फ
  • बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल
  • मुख्य भवन और दर्शक दीर्घा पवेलियन
  • सीसीटीवी कैमरे और बाउंड्री वॉल
  • सिंचाई हेतु ट्यूबवेल
  • खिलाड़ियों के लिए पीने के पानी के 100-100 लीटर के दो आरओ प्वाइंट
  • महिला एवं पुरुष शौचालय
  • आंतरिक एप्रोच रोड और सेल्फी प्वाइंट

निरीक्षण के समय अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जीत सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा, परियोजना प्रबंधक बजरंगी कुमार, श्याम कुमार (यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड), चरण सिंह आर्य (अधिशासी अभियंता, यूपी समाज कल्याण निर्माण निगम), ठेकेदार नितेश प्रताप सिंह (बालाजी एसोसिएट) सहित स्टेडियम के प्रशिक्षक मुजाहिद अली, पंकज सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान, शिव प्रताप व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!