Breaking News

बिसौली: सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता: ईओ रवि यादव।

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बिसौली नगर पालिका में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित।

डॉक्टरों की टीम ने ब्लड प्रेशर, शुगर और आंखों की जांच कर बांटी मुफ्त दवाएं।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। नगर पालिका परिषद बिसौली द्वारा संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा और सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत सफाई कर्मचारियों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) की चिकित्सकीय टीम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पालिका के सफाई मित्रों की गहन सेहत जांच की गई।

शिविर में डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों का सामान्य शारीरिक परीक्षण करने के साथ-साथ उनके ब्लड प्रेशर (BP), शुगर और आंखों की नि:शुल्क जांच की। परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार सफाई कर्मियों को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रवि यादव ने सफाई कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में सफाई मित्र ही सबसे महत्वपूर्ण और मजबूत आधार स्तंभ हैं। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनके योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, इसलिए उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना नगर पालिका की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी जांच कराई। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रवि यादव, डॉ. शिवानी गुप्ता, नेत्र सहायक कौशल कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, मशकूर खान, राजीव कुमार, अजय बाबू, राजेश बाबू, सुशील, अरुण शिवम, अनित शारदा तथा लक्ष्मी समेत पालिका व स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी।

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी। संवाददाता, …