Breaking News

बदायूं: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी।

बदायूँ। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के सख्त निर्देश अधिकारियों को दिए।

समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद में अब तक 8,95,361 आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। सीडीओ ने निर्देश दिए कि प्रत्येक विकासखंड के उन 10-10 चिन्हित गांवों में विशेष शिविर लगाए जाएं, जहां प्रगति कम है। पंचायत भवनों और प्राथमिक विद्यालयों में कैंप लगाकर शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में ₹1,400 तथा शहरी क्षेत्र में ₹1,000 की निर्धारित धनराशि का ऑनलाइन भुगतान सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई। अम्बियापुर और उझानी विकासखंड में भुगतान की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने तीन दिनों के भीतर भुगतान प्रतिशत 85% तक पहुंचाने की अंतिम चेतावनी दी।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान और 12 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत घर-घर जाकर बुखार, कुपोषण, टीबी और कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने के साथ ही मच्छर जनित स्थानों की सूची तैयार की जाएगी। वहीं, नियमित टीकाकरण की समीक्षा के दौरान इस्लामनगर और बिल्सी विकासखंड की स्थिति खराब मिलने पर सीडीओ ने निगरानी बढ़ाने और संबंधित एएनएम के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त अपर/उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, बीपीएम और बीचओ सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान: मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से गुहार।

मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से …