Breaking News

उन्नाव में द्वितीय गणेश महोत्सव: मौनी बाबा आश्रम में सजी श्री कृष्ण-सुदामा की झांकी, आज ट्रांस गंगा सिटी में होगा विसर्जन।

उन्नाव में द्वितीय गणेश महोत्सव: मौनी बाबा आश्रम में सजी श्री कृष्ण-सुदामा की झांकी, आज ट्रांस गंगा सिटी में होगा विसर्जन।

संवाददाता, सनोज कुमार 

उन्नाव। ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के गांव शंकरपुर सराय स्थित मौनी बाबा आश्रम में चल रहे सात दिवसीय द्वितीय गणेश महोत्सव के दौरान रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम और झांकियां हुईं। शाम की आरती के बाद श्री कृष्ण-सुदामा की मनोहारी झांकी और नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिससे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।

महोत्सव के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता के पहुंचने पर ग्राम प्रधान व भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार लोधी तथा कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पाटिक पहनाकर स्वागत व सम्मान किया। मंच पर विधायक पंकज गुप्ता और ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी ने विभिन्न कलाकारों, कमेटी कार्यकर्ताओं तथा सात दिनों से लगातार नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों/कार्यकर्ताओं को गणेश प्रतिमा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व गणेश चतुर्थी पर शंकरपुर सराय में भव्य प्रतिमा स्थापना के साथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ था, जिसमें भक्तों ने पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ बप्पा का स्वागत किया था। 19 सितंबर को विशाल भंडारे का आयोजन हुआ था।

ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी ने जानकारी दी कि सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन का समापन आज रविवार, 20 सितंबर को गणेश विसर्जन यात्रा के साथ होगा। विसर्जन यात्रा शंकरपुर व सन्नी सराय पीतांबर खेड़ा से होते हुए ट्रांस गंगा सिटी पहुंचेगी और ट्रांस गंगा गेट नंबर-1 (गंगा बैराज मार्ग) के पास प्रतिमा विसर्जन संपन्न होगा।

ग्राम प्रधान व मंडल अध्यक्ष सर्वेश कुमार लोधी, वरिष्ठ पत्रकार सुनील कुमार गौतम, अनिल कुमार, शेष अग्निहोत्री, सरवन कुमार राजपूत, मनीष कुमार त्रिवेदी, करण, अखिलेश, दीपक कुमार और सनोज कुमार सहित कमेटी के कार्यकर्ता व ग्रामीण नागरिक मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …