Breaking News

एम वी एस इंटर कॉलेज हर्राजपुरा में रक्तदाता जागरूकता अभियान सम्पन्न।

एम वी एस इंटर कॉलेज हर्राजपुरा में रक्तदाता जागरूकता अभियान सम्पन्न।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। महेवा विकासखंड क्षेत्र के हर्राजपुरा स्थित एम वी एस इंटर कॉलेज में बुधवार को रक्तदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैफई पीजीआई इटावा से आए चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों को रक्तदान से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में एम बी एस कॉलेज तथा द यंगस्टर कान्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। कैंप के दौरान मैनेजिंग डायरेक्टर सोहन कश्यप ने स्वयं रक्तदान कर विद्यार्थियों को प्रेरित किया और रक्तदान की प्रक्रिया व समयावधि के बारे में जानकारी दी।

कॉलेज डायरेक्टर नितिन उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समय पर रक्त उपलब्ध न होने से हर दिन कई लोगों की जान चली जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए बताया कि रक्तदाता समूह के प्रमुख शरद तिवारी और उनकी टीम अब तक लगभग 550 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं तथा करीब 10 हजार से अधिक लोगों को रक्त उपलब्ध करा चुके हैं।

सेमिनार के दौरान डॉ. राकेश कुमार मीणा (टेक्निकल ऑफिसर), देवेश यादव (नर्सिंग), प्रियंका पाल (काउंसलर) ने लगभग एक घंटे तक बच्चों को संबोधित करते हुए रक्तदान के महत्व, इसके लाभ और समाज में इसके योगदान पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिसे महादान कहा गया है।

इस मौके पर डॉ. राजेश सिंह चौहान, सतेंद्र सिंह यादव, सौरभ परिहार, ज्योति कश्यप, विमल बाजपेई, आकाश यादव, दीपांशु सक्सेना सहित विद्यालय परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!