Breaking News

बरेली जंक्शन पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत सफाई अभियान, डीआरएम ने किया शुभारंभ।

बरेली जंक्शन पर ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के तहत सफाई अभियान, डीआरएम ने किया शुभारंभ।

बरेली। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत रेलवे प्रशासन और इनर व्हील क्लब जुपिटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बरेली जंक्शन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुरादाबाद मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्रीमती विनीता श्रीवास्तव के कर-कमलों से हुआ।

अभियान के दौरान मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (प्रथम) सैय्यद इमरान चिस्ती की टीम और इनर व्हील क्लब जुपिटर की चार्टर प्रेसिडेंट रचना सक्सेना के नेतृत्व में रेलवे प्लेटफॉर्म तथा परिसर के बाहरी क्षेत्रों में गहन सफाई की गई। इस दौरान आमजन व यात्रियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने और पॉलीथिन का प्रयोग न करते हुए पॉलिथीन मुक्त भारत निर्माण में सहयोग करने का संदेश दिया गया।

क्लब प्रेसिडेंट रचना सक्सेना, लाल बहादुर, वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शर्मा, एनजीओ प्रमुख शालू सक्सेना, नीरू सक्सेना, मनोज, अक्षत, सुलोचना आर्य और अंजू भारद्वाज समेत क्लब व रेलवे के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजा राम महिला इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा।

बदायूं: राजा राम महिला इंटर कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, …