Breaking News

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ)। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम बक्सर में पैतृक जमीन पर नींव भरने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक विवाद हो गया। गांव निवासी सुगढ़ सिंह ने गांव के ही चार लोगों पर लाठी-डंडे, फावड़ा, गड़ासा और धारदार हथियारों से लैस होकर जानलेवा हमला करने व मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार ने पुलिस पर थाने में दी गई शिकायत (तहरीर) में बदलाव कराने का भी आरोप जड़ा है।

पीड़ित सुगढ़ सिंह के मुताबिक, घटना 22 सितंबर 2026 की सुबह लगभग 9 बजे की है, जब वह ग्रामीणों की मौजूदगी में अपनी जगह पर नींव का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के होरी, चन्दकेश, सत्यपाल और रमेश का बेटा सतीश हाथों में लाठी-डंडे, फावड़ा और गड़ासा लेकर मौके पर आ धमके। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सुगढ़ सिंह पर हमला बोल दिया।

सुगढ़ सिंह को पिटता देख जब उनकी बेटियां गंगादेवी व रजनी और भाई कुमार सिंह बीच-बचाव कराने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस मारपीट में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के मौके पर जुटने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित परिवार सहसवान कोतवाली पहुंचा और नामजद तहरीर देकर घायलों के मेडिकल परीक्षण व कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने थाने में उनसे मनमुताबिक बदलाव कराकर तहरीर ली।

मामले में प्रभारी निरीक्षक सहसवान नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत प्राप्त हो गई है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से गुहार।

मजदूर से मारपीट के बाद पेशाब पिलाने का आरोप, कार्रवाई न होने पर अधिकारियों से …