Breaking News

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर स्थित बंद रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार तड़के एक समरसेबल की छत पर 18 वर्षीय युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवती की गला रेतकर हत्या की गई है।

परिजनों के अनुसार, युवती देर रात करीब 1 बजे अचानक अपने घर से गायब हो गई थी। घटना स्थल उसके निवास स्थान से लगभग सवा किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी अलीगढ़ परिक्षेत्र और कासगंज के पुलिस अधीक्षक समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले के हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …