Breaking News

अमापुर: मनरेगा बकाया भुगतान में देरी पर विधायक हरिओम वर्मा सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।

अमापुर: मनरेगा बकाया भुगतान में देरी पर भड़के विधायक हरिओम वर्मा, अधिकारियों को लगाई फटकार।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

अमापुर, कासगंज। विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरिओम वर्मा की जनसमस्याओं के प्रति त्वरित और कड़े रुख वाली कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। बधारी कलां गांव में जनसंपर्क के दौरान जब ग्रामीणों ने मनरेगा मजदूरी के भुगतान न मिलने की पीड़ा बताई, तो विधायक ने मौके से ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर तलब कर भुगतान सुनिश्चित करने के स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, विधायक हरिओम वर्मा बधारी कलां गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं जनसंवाद कार्यक्रम में पहुँचे थे। इस दौरान उपस्थित मजदूरों व ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि मनरेगा कार्य का समयबद्ध भुगतान न होने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल अधिकारियों से संपर्क साधा। उन्होंने दो टूक शब्दों में निर्देशित किया कि श्रमिकों की मेहनत के पैसों के भुगतान में किसी भी प्रकार की हीला-हवाली या विलम्ब बर्दाश्त नहीं होगा। विधायक ने कहा कि जनसेवा सर्वोपरि है और क्षेत्रवासियों को उनके वाजिब अधिकारों के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, यह प्रशासन सुनिश्चित करे। मौके पर जनसमस्या के समाधान का यह प्रयास स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान।

दातागंज में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक: योजनाओं को पारदर्शिता से धरातल पर उतारने का आह्वान। …