Breaking News

फर्रुखाबाद: पीड़ित परिवार से मारपीट के आरोप में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित।

पीड़ित परिवार से मारपीट के आरोप में जहानगंज थानाध्यक्ष निलंबित।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। कोरीखेड़ा गांव में 10 वर्षीय बालक के अपहरण और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे पीड़ित परिवार को रोकने और कथित मारपीट के मामले में जहानगंज थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी पर कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जांच के बाद थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरीखेड़ा निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र आशुतोष गुप्ता का 10 दिसंबर 2025 को अपहरण हुआ था। चार दिन बाद 14 दिसंबर को उसका शव बरामद किया गया था। मामले में परिजनों की ओर से 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लंबे समय बाद भी मामले का खुलासा नहीं होने पर परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा था।

3 सितंबर को मुख्यमंत्री की फर्रुखाबाद में जनसभा प्रस्तावित थी। पीड़ित परिवार हत्याकांड के खुलासे और न्याय की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जाना चाहता था। आरोप है कि इसकी जानकारी मिलने पर जहानगंज पुलिस परिवार के घर पहुंची और उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया।

इसी दौरान पुलिस और परिवार के बीच विवाद हो गया। परिजनों ने थानाध्यक्ष पूनम अवस्थी पर महिला के साथ मारपीट करने और पुलिसकर्मियों पर अन्य परिजनों के साथ अभद्रता व मारपीट करने के आरोप लगाए थे। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला अधिकारियों तक पहुंचा।

मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की। जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने पूनम अवस्थी को निलंबित कर दिया।

वहीं, बालक हत्याकांड में परिजन अभी भी मामले के खुलासे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हत्या की घटना की जांच अलग से जारी है।

Spread the love

Check Also

बिसौली: सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम। आई एम खान  बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के …