Breaking News

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: उड़ीसा से लाई जा रही 2 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप पकड़ी।

शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: उड़ीसा से लाई जा रही 2 क्विंटल से अधिक गांजे की खेप पकड़ी।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। उड़ीसा से यूपी के बरेली भेजी जा रही अवैध गांजे की बड़ी खेप को शाहजहांपुर पुलिस ने धर दबोचा। संयुक्त कार्रवाई में एसटीएफ मेरठ, एसओजी शाहजहांपुर और थाना तिलहर पुलिस ने डीसीएम आयसर कंटेनर (PB 10 EH 5750) से 132 पैकेट गांजा बरामद किया। बरामद माल का कुल वजन 2 कुंतल 71 किलो 400 ग्राम बताया जा रहा है।

9 सितंबर की रात जयवीर सिंह (एसटीएफ प्रभारी मेरठ) की सूचना पर पुलिस की टीम ने तिलहर क्षेत्र में छापेमारी की। जांच में पाया गया कि चावल की भूसी से भरे कट्टों के नीचे गांजे के पैकेट छिपाए गए थे। पुलिस ने मौके से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले चालक सुभाष सिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि यह माल उड़ीसा के ब्रह्मपुर निवासी राहुल से खरीदा गया था। आगे इसे बरेली निवासी सनम मिश्रा तक पहुंचाना था। आरोपी ने बताया कि यह लोग लंबे समय से इस धंधे में सक्रिय हैं। गांजा ₹1500 प्रति किलो खरीदकर लाते थे और ₹3500 से ₹4000 प्रति किलो तक बेचते थे।

पुलिस ने आरोपी चालक को जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है।

Spread the love

Check Also

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान।

जैविक खेती अपनाकर मिट्टी की उर्वरता और आय बढ़ाएं किसान। बदायूं। यूपी डास्प की नमामि …