Breaking News

अतिरिक्त प्रभार के कार्यों का बहिष्कार: सहसवान में लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

अतिरिक्त प्रभार के कार्यों का बहिष्कार: सहसवान में लेखपालों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान (बदायूँ)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा सहसवान के पदाधिकारियों ने प्रांतीय संगठन के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में मुख्य सचिव को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम सहसवान को सौंपा। शासन स्तर से मांगें पूरी न होने से आक्रोशित लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले हलकों के अभिलेख व बस्ते राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) को सौंपते हुए वहां का कार्य करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है।

संघ के पदाधिकारियों ने अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने, पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने, भत्तों में समयानुसार वृद्धि करने, अतिरिक्त कार्यभार की व्यवस्था समाप्त करने और लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करने जैसी प्रमुख मांगों को रेखांकित किया। लेखपालों का कहना है कि वे अपने मूल आवंटित हल्के में ही विभागीय दायित्वों का निर्वहन करेंगे, जबकि अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के कार्यों का बहिष्कार पूरी तरह जारी रहेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र यादव, मंत्री सत्यपाल सिंह, कौशल यादव, अंकित सक्सेना, पुष्पेंद्र यादव, कामेश सक्सेना, सुशील शर्मा, प्रेम सिंह और ठाकुर सुमित कुमार सिंह सहित भारी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …