Breaking News

शाहजहांपुर: कांट पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के मुकदमे में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल रॉड भी बरामद।

कांट पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या के मुकदमे में नामजद दो आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल रॉड भी बरामद।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। कांट थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में तत्परता दिखाते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड (आलाकत्ल) भी बरामद कर ली है।

कांट थाना प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार तोमर ने बताया कि बीते 26 अगस्त को विनोद कुमार मिश्रा पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद दर्ज मुकदमे में हत्या की सुसंगत धाराएं बढ़ा दी गई थीं।

पुलिस टीम में शामिल वरिष्ठ उप निरीक्षक सुंदरलाल वर्मा, उप निरीक्षक जागेंद्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने सटीक सूचना के आधार पर जिन्दो वाली पुलिया के पास से नामजद आरोपी रोहित और गौतम को धर दबोचा। पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपी रोहित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद कर ली गई।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और उनके खिलाफ पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …