Breaking News

बिसौली: सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

सेडोला में दौड़ प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

आई एम खान 

बिसौली। विधानसभा क्षेत्र के गांव सेडोला में गुरुवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य शकुन प्रेमी ने फीता काटकर किया। आयोजन में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि शकुन प्रेमी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खिलाड़ी देश का गौरव होते हैं। उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर खेल और खिलाड़ियों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र में स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के नाम से स्टेडियम बनवाने का प्रयास किया जाएगा। उनके मुताबिक इस संबंध में समाजवादी पार्टी नेता सतीश प्रेमी की ओर से घोषणा की गई है।

प्रतियोगिता की 1600 मीटर दौड़ में चेरी ने प्रथम, सुभाष पाल ने द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में प्रियांशु यादव प्रथम, विवेक यादव द्वितीय और आकाश तृतीय रहे। वहीं 400 मीटर दौड़ में अंतु यादव ने पहला, विवेक यादव ने दूसरा और सुमित यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कपिल देव, यशवीर यादव, शाकिर हुसैन, टीटू यादव, भूपेंद्र यादव, हरिओम, अनमोल यादव, सुधांशु सिंह, राजेश यादव, आशीष कुमार और विनीत कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, फर्जी लाइसेंस से चला रहे थे कारोबार।

डॉक्टर बनकर ऑनलाइन बेच रहे थे दवाएं, फर्जी लाइसेंस से चला रहे थे कारोबार। संवाददाता, …