Breaking News

शाहजहांपुर: आयुर्वेद से ही संभव है स्वस्थ भविष्य और सशक्त राष्ट्र का निर्माण: डॉ. विजय जौहरी।

आयुर्वेद से ही संभव है स्वस्थ भविष्य और सशक्त राष्ट्र का निर्माण: डॉ. विजय जौहरी।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” की थीम पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष व रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. विजय जौहरी ने आयुर्वेद को स्वस्थ व्यक्ति, परिवार और मजबूत राष्ट्र के निर्माण का मुख्य आधार बताया।

डॉ. जौहरी ने कहा कि आयुर्वेद केवल एक इलाज पद्धति नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन और संतुलित जीवनशैली का मूल मंत्र है। उन्होंने वात, पित्त और कफ के त्रिदोष, पंचमहाभूत और सप्तधातु की अवधारणाओं पर प्रकाश डालते हुए प्रकृति के अनुरूप जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने तिरंगे का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह समाज में संतुलन राष्ट्र को मजबूत करता है, ठीक उसी प्रकार शरीर में दोषों का संतुलन व्यक्ति को निरोगी रखता है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राजपत्र अधिसूचना जारी कर अब हर साल 23 सितंबर को ‘आयुर्वेद दिवस’ मनाने की तिथि निश्चित की है, जो पहले धनतेरस के दिन मनाया जाता था। इस अवसर पर तय किया गया कि 23 सितंबर को विशेष अभियान चलाकर आहार-विहार, योग और आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता फैलाई जाएगी।

कार्यक्रम में डॉ. एसपी कौशल, डॉ. हितेश गुप्ता, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, बालकृष्ण पांडेय, बृजेश गुप्ता और रवि वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान डॉ. विजय जौहरी को स्वास्थ्य व योग पर आधारित पत्रिका भी भेंट की गई।

 

 

 

Spread the love

Check Also

सहसवान: जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का आरोप।

जमीन की नींव भरने को लेकर विवाद, चार लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमले का …