Breaking News

बलरामपुर में युवक की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, दो युवकों की करतूत से मचा हड़कंप।

बलरामपुर में युवक की डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, दो युवकों की करतूत से मचा हड़कंप।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। लगभग 17 सेकंड के इस वीडियो में दो युवक एक युवक को डंडों से लगातार पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दो युवक एक युवक को बुरी तरह पीट रहे हैं, जबकि आसपास खड़े लोग यह सब देखते रहे। वीडियो में कुछ लोगों को यह पूछते हुए भी सुना जा सकता है — “क्यों मार रहे हो, कौन मार रहा है?” — लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई।

यह वारदात ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार इलाके की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सोशल मीडिया पर घटना की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई। ललिया थाने की पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है, साथ ही इसमें दिख रहे आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!