Breaking News

उझानी: बरामयखैडा में मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस, मुख्य वक्ता बोले- एकजुटता और संस्कारों से मजबूत होता है समाज‌।

बरामयखैडा में मनाया गया विहिप का स्थापना दिवस, मुख्य वक्ता बोले- एकजुटता और संस्कारों से मजबूत होता है समाज‌।

उझानी। उझानी प्रखंड के ग्राम बरामयखैडा में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। डॉ. के.एल. सोलंकी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।

अपने संबोधन में प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कहा कि समाज की मजबूती उसकी एकजुटता और जागरूकता में है, और विहिप का मूल उद्देश्य समाज को संगठित करने के साथ सेवा, संस्कार व सामाजिक समरसता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं व संस्कारों से जोड़ने और सेवा कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।

समारोह में विहिप जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, बिसौली जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, बिसौली जिला मंत्री रोहित जी, जिला मंत्री प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष नमन शर्मा, अरविंद शर्मा व डी.एन. शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष नीरज कोचर, बिसौली जिला कौशल अध्यक्ष अमरजीत सिंह, बजरंग दल जिला सहसंयोजक बिसौली सहदेव, अर्पित गुप्ता, सह जिला सहसंयोजक आशीष उपाध्याय और जिला धर्माचार्य संपर्क प्रमुख दीपक गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, मैदान के अभाव में दूर जाने वाले बच्चों को मिला घर के पास सहारा।

सहसवान: नगर पालिका अध्यक्ष बाबर मियां ने युवाओं को दिया आर्मी भर्ती अकादमी का तोहफा, …