Breaking News

उझानी: ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में बाल मनोविज्ञान पर कार्यशाला, शिक्षकों को मिले शिक्षण के नए गुर।

ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में बाल मनोविज्ञान पर कार्यशाला, शिक्षकों को मिले शिक्षण के नए गुर।

उझानी (बदायूँ)। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आज न्यू सरस्वती एजुकेशन ग्रुप के तत्वावधान में ‘बाल मनोविज्ञान: बाल मस्तिष्क, सीखने की प्रक्रिया तथा विकास की आवश्यकताएँ’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सत्र के मुख्य वक्ता (रिसोर्स पर्सन) श्री मोहित तिवारी रहे, जिन्होंने रोचक कहानियों और संस्मरणों के माध्यम से बाल मनोविज्ञान की बारीकियों को शिक्षकों के समक्ष रखा।

कार्यशाला के दौरान श्री तिवारी ने ब्लूम्स तकनीक (Bloom’s Taxonomy) के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की और शिक्षण की प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए अनेक गुर साझा किए। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों से प्राप्त फीडबैक को सकारात्मक रूप से लेकर अपनी शिक्षण पद्धति में सुधार करना अनिवार्य है। साथ ही, उन्होंने बदलते परिवेश को देखते हुए बच्चों के साथ बेहतर भावनात्मक जुड़ाव स्थापित करने और शिक्षकों को आधुनिक तकनीक एवं ए.आई. (AI) के साथ अपडेट रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंद्र भट्ट और उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने मुख्य वक्ता का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सत्र के दौरान शिक्षकों ने अपने विषय से संबंधित शंकाएं रखीं, जिनका श्री तिवारी ने संतोषजनक समाधान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने इस कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे अपने शिक्षण कौशल में मील का पत्थर करार दिया।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …