Breaking News

बदायूं: मक्का खरीद केंद्र न खुलने पर भड़के किसान, भाकियू ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।

बदायूं: मक्का खरीद केंद्र न खुलने पर भड़के किसान, भाकियू ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी।

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मक्का खरीद केंद्र न खोले जाने के विरोध में जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भाकियू पदाधिकारियों ने मालवीय आवास गृह पर पंचायत की और जिला विपणन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी दर्ज कराई। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जिले में खरीद केंद्र सक्रिय नहीं हुए, तो किसान बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

पंचायत को संबोधित करते हुए मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि सरकार किसानों के साथ मजाक कर रही है। जिले भर में मक्का खरीद के लिए सात केंद्रों की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन अभी तक एक भी केंद्र सुचारू नहीं हो सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रों के न खुलने के कारण अब तक किसान अपनी 70 प्रतिशत मक्का निजी मंडियों में औने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो चुके हैं। सरकार ने जिले में 20,000 कुंतल मक्का खरीद का जो लक्ष्य रखा है, वह ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ के समान है।

सदर तहसील अध्यक्ष ठाकुर अर्जुन सिंह ने कहा कि सरकार लाभकारी मूल्य देने का दावा तो करती है, लेकिन एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित करने में विफल रही है। जिला विपणन अधिकारी से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने परसों तक खरीद केंद्र शुरू करने का आश्वासन दिया है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय के भीतर केंद्र शुरू नहीं किए गए, तो संगठन आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

इस अवसर पर ब्लॉक सलारपुर अध्यक्ष पप्पू सैफी, बृजपाल प्रजापति, तिलक, चंदन कश्यप, बादाम सिंह, दानवीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में किसान और पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!