Breaking News

बदायूँ: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाए दो युवक, दर्दनाक मौत से पसरा मातम।

बदायूँ: गंगा स्नान के दौरान गहरे पानी में समाए दो युवक, दर्दनाक मौत से पसरा मातम।

बदायूँ। जनपद में गंगा स्नान के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना थाना उझानी क्षेत्र के चंदनपुर गांव के निकट गंगा घाट की है। जानकारी के अनुसार, मुजरिया क्षेत्र के बगुला नगला गांव निवासी पांच युवक बाइक से गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। स्नान के दौरान इनमें से दो युवक—25 वर्षीय विवेक पुत्र लीलाधर और 22 वर्षीय कृष्णा उर्फ नन्हें पुत्र दाताराम—अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए। उन्हें डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वे गहरे पानी में ओझल हो चुके थे।

सूचना मिलते ही कछला चौकी पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद पहले कृष्णा उर्फ नन्हें को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। वहीं, दूसरे युवक विवेक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके कुछ देर बाद उसका शव भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!