Breaking News

मूसेपुर में घुमंतू गाय पर कुल्हाड़ी से हमला, पैर गंभीर रूप से घायल; तड़पती गाय का वीडियो वायरल।

मूसेपुर में घुमंतू गाय पर कुल्हाड़ी से हमला, पैर गंभीर रूप से घायल; तड़पती गाय का वीडियो वायरल।

मुजरिया (बदायूं)। थाना मुजरिया क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर में गौवंश के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। आरोप है कि खेत में चारा चरने गई एक घुमंतू सफेद गाय पर खेत स्वामी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में गाय का अगला पैर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके चलते वह जमीन पर गिरकर तड़पती रही।

घटना के बाद मौके पर काफी खून फैला दिखाई दिया। घायल गाय की हालत इतनी गंभीर बताई जा रही है कि वह चलने-फिरने में असमर्थ है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें गाय घायल अवस्था में जमीन पर पड़ी दिखाई दे रही है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और घायल गाय का तत्काल उपचार कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बेजुबान पशुओं के साथ इस तरह की बेरहमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

 

नोट: घटना और हमले से संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Spread the love

Check Also

चोरी का 1.78 कुंतल लोहा खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, छह कट्टों में बरामद हुआ स्क्रैप।

चोरी का 1.78 कुंतल लोहा खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, छह कट्टों में बरामद हुआ स्क्रैप। …