Breaking News

जमीनी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग में कई ग्रामीण घायल।

जमीनी रंजिश में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग में कई ग्रामीण घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बरौना में गुरुवार को जमीन को लेकर पुरानी चली आ रही रंजिश अचानक हिंसा में बदल गई। खेत पर काम कर रहे एक परिवार पर दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद के दौरान लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। आरोप है कि झड़प बढ़ने पर फायरिंग भी की गई, जिससे एक युवक घायल हो गया। संघर्ष में दोनों ओर से लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हुए हैं।

घटना के बाद घायलों में से छह लोगों को परिजन तत्काल गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए चार व्यक्तियों को जिला-अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल परिवार के सदस्य बालकराम ने बताया कि उनका परिवार खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मामला बिगड़ गया और आरोपितों ने हमला शुरू कर दिया। इसी दौरान फायरिंग होने की बात भी सामने आई, जिसमें सुखवीर नामक युवक को गोली लगी। इसके अलावा सुखदेवी, चांदनी, गंगा देवी, अमित और घारम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

दूसरे पक्ष के भी बुद्धपाल, धर्मेंद्र सहित कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही का कहना है कि घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक किसी की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!