Breaking News

बदायूं में दो निरीक्षकों के तबादले, बिनावर थाने की जिम्मेदारी नीरज कुमार को।

बदायूं में दो निरीक्षकों के तबादले, बिनावर थाने की जिम्मेदारी नीरज कुमार को।

संवाददाता, शैलेन्द्र सिंह 

बदायूं। कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा जनहित में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने दो निरीक्षकों के स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के मुताबिक निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को प्रभारी निरीक्षक बिनावर के पद से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं निरीक्षक नीरज कुमार को प्रभारी डीसीआरबी के पद से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक बिनावर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एसएसपी के आदेश में संबंधित अधिकारियों को स्थानांतरण का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने और इसकी सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग में हुए इन फेरबदल को कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Check Also

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

बरेली: सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग, आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रपति को …