Breaking News

बलरामपुर में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दंपति समेत दो मासूम बच्चों के शव घर में मिले।

बलरामपुर में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी, दंपति समेत दो मासूम बच्चों के शव घर में मिले।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के झोहन्ना गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार सदस्य मृत अवस्था में अपने घर के भीतर मिले। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया। मामले की जांच कई बिंदुओं पर की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 28 वर्षीय बजरंगी, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कोमल गिरी, तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा और एक वर्षीय पुत्र जयदीप के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दंपति और बालिका के शरीर पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं, जबकि एक वर्षीय बच्चे के शरीर पर गहरे घाव मिले हैं। चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।

जांच के दौरान घर से तीन अवैध तमंचे, खून से सनी एक कैंची तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए हैं। पुलिस को जानकारी मिली कि घर में लगा सीसीटीवी कैमरा दोपहर करीब तीन बजे के बाद से बंद था। मृतक के भाई ने पुलिस को एक मोबाइल फोन भी उपलब्ध कराया है, जिसमें आत्महत्या से संबंधित कुछ बातें होने की जानकारी दी जा रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं तथा चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलने पर देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक भी घटनास्थल पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Spread the love

Check Also

बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी।

कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगरानी। …

error: Content is protected !!