Breaking News

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले।

बलरामपुर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से सनसनी, पति-पत्नी और दो बच्चों के शव मिले।

संवाददाता,‌ गुलाम नबी कुरैशी 

बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के झौहना ग्राम के गोसाईपुरवा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक चारों की मौत गोली लगने से हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी विकास कुमार समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से दो अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और मौत के पीछे की वजह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

एसपी विकास कुमार के अनुसार, मृतक पति का एक वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है, जिसमें उसके द्वारा आत्महत्या करने की बात कही गई है। पुलिस वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है और अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखा जा रहा है।

घटना के बाद गांव में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति और कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

बयान – विकास कुमार पुलिस अधीक्षक बलरामपुर

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …