Breaking News

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: मैक्स पिकअप की टक्कर से छात्रा सहित दो की मौत, तीन गंभीर।

कासगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: मैक्स पिकअप की टक्कर से छात्रा सहित दो की मौत, तीन गंभीर।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले में तेज रफ्तार का कहर फिर एक बार सामने आया है। अमांपुर कोतवाली क्षेत्र के भनूपुरा गांव के पास मैक्स पिकअप और सवारियों से भरे एक ऑटो की भीषण भिड़ंत में बीएससी की छात्रा दीप्ति एवं एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अमांपुर से सहावर की ओर जा रहा ऑटो जब भनूपुरा के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।

हादसे में घायल तीनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान अमांपुर कस्बे निवासी दीप्ति (बीएससी छात्रा, कुसमा देवी डिग्री कॉलेज) और एक अन्य महिला के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …