Breaking News

13.73 करोड़ से तीन सड़कों का होगा कायाकल्प।

13.73 करोड़ से तीन सड़कों का होगा कायाकल्प।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण 13 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। यह स्वीकृति विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के प्रयासों से मिली है।

बताया गया कि चहनियां क्षेत्र के मुहम्मदपुर से सरौली, सकलडीहा के ताजपुर तथा डैना मार्ग की स्थिति काफी जर्जर थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए 25 फरवरी 2026 को आयोजित लोक निर्माण विभाग की याचिका समिति की बैठक में प्रमुखता से उठाया। लगातार पैरवी के बाद इन सड़कों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई।

करीब 6.4 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और अन्य जर्जर सड़कों के निर्माण हेतु भी पहल की जा रही है।

सड़कों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!