Breaking News

फार्मर रजिस्ट्री का कैंप लगा, किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी।

फार्मर रजिस्ट्री का कैंप लगा, किसानों को दी गई विस्तृत जानकारी।

संवाददाता — अमित कुमार ओझा

चहनिया, चंदौली। ग्राम सभा खंडवारी स्थित पंचायत भवन में रविवार को किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री का कैंप आयोजित किया गया। कैंप में अनेक किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की गई तथा योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विभाग की टेक्निकल असिस्टेंट शिवांगी पाण्डेय ने उपस्थित किसानों को बताया कि जो लाभार्थी सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि प्राप्त कर रहे हैं, उनका फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। यदि समय से रजिस्ट्री नहीं कराई गई तो योजना का लाभ रुक सकता है।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के उपरांत किसानों को बीज बिसापुर गोदाम पर रियायती दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिन किसानों को अब तक सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वे खंडवारी के पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता के माध्यम से नया आवेदन करा सकते हैं।

कैंप के दौरान पंचायत सहायक अजय कुमार गुप्ता, दीपू चौहान, नत्थू यादव, सोनू चौहान, राकेश यादव, बृजेश यादव, विकास यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

फोटो कैप्शन: खंडवारी पंचायत भवन पर कृषि विभाग की टेक्निकल असिस्टेंट शिवांगी पाण्डेय फार्मर रजिस्ट्री की जानकारी देती हुईं।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!