Breaking News

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

ग्राम सुजावली में रामलीला का भव्य शुभारंभ, मयंक गुप्ता व सौरव गुप्ता ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं)। सहसवान क्षेत्र के ग्राम सुजावली में न्यू पवन पुत्र रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला का शुभारंभ धार्मिक उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे युवा भाजपा नेता मयंक गुप्ता ने सौरव गुप्ता के साथ फीता काटकर रामलीला का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।

उद्घाटन समारोह में मयंक गुप्ता ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, धर्म, त्याग, मर्यादा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन से जुड़ी शिक्षाओं को जानने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का अवसर मिलता है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का विशेष महत्व है। इनसे समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष शिव यादव, उपाध्यक्ष हेत सिंह यादव, जसपाल सिंह, वीरेन्द्र यादव, रामनिवास, धनपाल यादव, सतीश यादव, मुनीश यादव, मानपाल, महेश, बिजनेश, तिलक सिंह, पदम सिंह, नरेन्द्र यादव, सोनपाल, नेमपाल, चरन सिंह यादव, मदन लाल गुप्ता, अजय यादव, भागीरथ यादव, प्रमोद यादव सहित कमेटी के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

रामलीला के शुभारंभ के साथ ही ग्राम सुजावली में धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा।

 

Spread the love

Check Also

रेलवे फाटक बंद होने पर खड़े ट्रक में घुसी नेपाल जा रही बस, एक की मौत, 35 घायल।

रेलवे फाटक बंद होने पर खड़े ट्रक में घुसी नेपाल जा रही बस, एक की …