Breaking News

बिजली टीम से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

बिजली टीम से मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए।

जरीफनगर, बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की टीम के साथ विवाद और मारपीट करने वाले तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जिला कारागार भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। घटना 23 मार्च 2026 की है, जब विद्युत विभाग की टीम के साथ कुछ लोगों द्वारा विवाद कर मारपीट की गई थी।

इस मामले में अवर अभियंता वीरेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आश मोहम्मद (40 वर्ष), शान मोहम्मद (33 वर्ष) और रशीद (45 वर्ष) शामिल हैं, जो ग्राम जतकी थाना जरीफनगर के निवासी हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार बदायूं भेज दिया गया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …